उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया मतदान, दीया कुमारी का संदेश 'पहले मतदान, फिर जलपान'

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया मतदान, दीया कुमारी का संदेश 'पहले मतदान, फिर जलपान'

जयपुर: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मतदान किया. दीया कुमारी ने अपने संदेश में कहा पहले मतदान, फिर जलपान. आपको बता दें कि नगर निगम चुनाव के लिए दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मतदान किया. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी 141 वार्ड के लिए मतदान किया. आपको बता दें कि जयपुर नगर निगम के लिए 150 वार्ड. के लिए 24 लाख से ज्यादा मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे. जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए बूथों पर मतदान शुरू हुआ. जयपुर के 2,256 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे है. सुबह 7 से मतदान शुरू हुआ. शाम 6 बजे तक मतदान होगा.

आपको बता दें कि राजस्थान के 147 शहरी निकायों में मतदान हो रहा है. दूसरे चरण में 87.60 लाख से ज्यादा वोटर मतदान करेंगे.  मतदाता 18,266 उम्मीदवारों के बीच से पार्षद चुनेंगे. जयपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवार मैदान में है. धोरीमन्ना नगरपालिका में सबसे कम 41 उम्मीदवार है. मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. कई निकायों में निर्दलीय और अन्य दल भी टक्कर दे रहे है. कई जगह त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय मुकाबला है.

 पहले चरण में 9 सितंबर को 76.41% मतदान हुआ था. जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतदान आज होगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जगतपुरा में मतदान करेंगे. नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज गेटोर, जगतपुरा में मतदान करेंगे. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी वार्ड 141 के बूथ नंबर 10 पर मतदान करेंगी. सुबह करीब 8:30 बजे बूथ पर पहुंचने का कार्यक्रम है. मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सुबह 9 बजे मतदान करेंगे. पोद्दार मूक बधिर स्कूल में मतदान करेंगे.