जयपुर: राजस्थान स्टेट हाईवे अथॉरिटी को सुदृढ़ बनाने और सड़क सुरक्षा कार्यक्रम को गति देने के निर्देश दिए. मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने बैठक लेकर निर्देश दिए. बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित 14 सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की.
मुख्य सचिव ने प्रमुख सड़क परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली.उन्होंने आगे प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं पर भी चर्चा करते हुए उनके समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल दिया. वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधि डॉ.रीनू अनेजा ने परियोजना के विभिन्न घटकों व कार्ययोजना पर प्रस्तुतिकरण दिया. प्रस्तुतिकरण में राजस्थान स्टेट हाईवे अथॉरिटी के संस्थागत सुदृढ़ीकरण, राज्य राजमार्गों के उन्नयन को बताया.
सड़क नेटवर्क प्रबंधन को मजबूत बनाने, सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त करने, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग अवसंरचना की जानकारी दी. परिवहन व लॉजिस्टिक्स सेवाओं में सुधार और निजी निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यों की जानकारी दी.
योजना के तहत लगभग 800 किलोमीटर राज्य राजमार्गों का उन्नयन किया जाएगा. डिजिटल तकनीक आधारित सड़क प्रबंधन प्रणाली विकसित करने, परियोजना प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने की बात कही.