अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का एक नया पैंतरा, जंग रोकने की संसद से नहीं चाहते मंजूरी

अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का एक नया पैंतरा, जंग रोकने की संसद से नहीं चाहते मंजूरी

नई दिल्ली : अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का एक नया पैंतरा. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जंग रोकने की संसद से मंजूरी नहीं चाहते हैं. ट्रंप ने ईरान युद्ध की मंजूरी के लिए संसद में प्रस्ताव रखने का इरादा टाल गया है. 

युद्ध के 60 दिन का समय पूरा होने के बाद जारी रखने के लिए आज प्रस्ताव रखा जाना था. रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अमेरिकी संसद में कहा कि 60 दिन से ज्यादा युद्ध जारी रखने के लिए संसद की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है. ईरान के साथ जो सीजफायर हुआ है, उससे यह 60 दिन की समय सीमा रुक गई है.

अमेरिका-ईरान जंग 7 अप्रैल को रुक गया था, मतलब जंग करीब 40 दिन चला. इस समय सबसे बड़ा खतरा ईरान नहीं, बल्कि युद्ध विरोधी कुछ डेमोक्रेट और कुछ रिपब्लिकन हैं. अमेरिका में वियतनाम युद्ध के बाद 1973 में ‘वॉर पावर्स रिजोल्यूशन’ कानून बनाया था. 

इसके अनुसार राष्ट्रपति संसद की मंजूरी के बिना सिर्फ 60 दिन ही सेना का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस कानून के तहत राष्ट्रपति को या तो सेना वापस बुलानी होती है या युद्ध जारी रखने के लिए संसद से मंजूरी लेनी होती है.