जयपुर, जोधपुर और कोटा में नगरीय निकाय अध्यक्ष/उपाध्यक्ष  पद चुनाव कार्यक्रम घोषित, अध्यक्ष पद के लिए लोक सूचना 18 सितंबर को जारी होगी

जयपुर, जोधपुर और कोटा में नगरीय निकाय अध्यक्ष/उपाध्यक्ष  पद चुनाव कार्यक्रम घोषित, अध्यक्ष पद के लिए लोक सूचना 18 सितंबर को जारी होगी

जयपुर: जयपुर, जोधपुर और कोटा में नगरीय निकाय अध्यक्ष/उपाध्यक्ष  पद चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया. अध्यक्ष पद के लिए लोक सूचना 18 सितंबर को जारी होगी. नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर है. नामांकन पत्रों की संवीक्षा 21 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक है. 

अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 22 सितंबर, दोपहर 3 बजे तक है. 22 सितंबर को अभ्यर्थिता वापसी के तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे. मतदान 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक है. मतगणना 25 सितंबर को मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी. उपाध्यक्ष पद पर एक ही दिन में 26 सितंबर चुनावी प्रक्रिया संपन्न  होगी.

26 सितंबर 2026 को उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा. सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी. सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे. सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी. दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापस लेने का समय है.

जरूरत होने पर दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. मतदान समाप्त होते ही मतगणना होगी. राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, जोधपुर एवं कोटा के जिला निर्वाचन अधिकारियों को कार्यक्रम जारी किया.

आपको बता दें कि नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए प्रदेश के 305 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 872 उम्मीदवार है. 872 उम्मीदवारों ने 989 नामांकन दाखिल किए. आज नामांकन पत्रों की  स्क्रूटनी होगी. कल नामांकन वापसी का समय है. भाजपा ने 285 से अधिक निकायों में उम्मीदवार उतारे. 

कांग्रेस ने 278 से अधिक निकायों में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार है. 210 से अधिक निकायों में निर्दलीय भी मुकाबले में है. ऐसे में निर्दलीय भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए चुनौती है. कल दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापसी का समय है. दोनों ही दल बागी उम्मीदवारों के नाम वापसी की जद्दोजहद में है.