JCTSL मुख्यालय पर कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन कर धरना किया शुरू, नई बस खरीद में देरी और रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर धरना

JCTSL मुख्यालय पर कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन कर धरना किया शुरू, नई बस खरीद में देरी और रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर धरना

जयपुरः JCTSL मुख्यालय पर कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन कर धरना शुरू किया है. लो-फ्लोर बसों के कर्मचारियों ने JCTSL मुख्यालय पर जनता से जुड़ी मांगों को लेकर धरना शुरू किया. नई बस खरीद में देरी, रिक्त पदों पर भर्ती, ग्रेच्युटी एक्ट लागू करने, NPS/GPF का पैसा खातों में डालने, ओवरटाइम का भुगतान, बसों का सही मेंटेनेंस नहीं होने व लंबे समय से बाबू बनकर बैठे कंडक्टरों से बस पर डयूटी लेने की मांग को लेकर धरना किया जा रहा है.    

उच्चधिकारियों के बार- बार आदेशों की अवहेलना करने डिपो मैनजरों पर कार्रवाई करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरना किया जा रहा है. इंटक यूनियन कार्यकारी अध्यक्ष बाबूलाल न्यांगली ने बताया कि अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ तो 24 अप्रैल को शहीद स्मारक पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी.