मिडल ईस्ट पर संसद में विदेश मंत्री जयशंकर का बयान, कहा-भारत के तेल ऊर्जा, शांति और अपने नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता

मिडल ईस्ट पर संसद में विदेश मंत्री जयशंकर का बयान, कहा-भारत के तेल ऊर्जा, शांति और अपने नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता

नई दिल्ली: मिडल ईस्ट पर संसद में विदेश मंत्री जयशंकर का बयान सामने आया है. विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत के तेल ऊर्जा, शांति और अपने नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता है. अभी तक खाड़ी देशों में फंसे 67 हज़ार लोगों की स्वदेश वापसी की गई. 

उन्होंने कहा कि ईरान में हमारा दूतावास पूरी तरह से काम कर रहा है. ईरानी विदेशमंत्री से लगातार संपर्क है. जयशंकर ने कहा कि  कोच्चि में ईरानी युद्धपोत खड़ा है, ईरान ने हमारा धन्यवाद किया. 

उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों से हमारा लगातार संपर्क, नागरिकों की सुरक्षा के लिए बातचीत जारी है. भारत युद्ध ख़त्म कर शांति के पक्ष में है. हमारी प्राथमिकता अभी सिर्फ हमारे युद्धग्रस्त इलाकों में फंसे नागरिक है. 

मिडल ईस्ट पर संसद में विदेश मंत्री जयशंकर का बयान: 
-भारत के तेल ऊर्जा, शांति और अपने नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता
-अभी तक खाड़ी देशों में फंसे 67 हज़ार लोगों की स्वदेश वापसी की गई 
-ईरान में हमारा दूतावास पूरी तरह से काम कर रहा है
-ईरानी विदेशमंत्री से लगातार संपर्क
-कोच्चि में ईरानी युद्धपोत खड़ा है, ईरान ने हमारा धन्यवाद किया
-खाड़ी देशों से हमारा लगातार संपर्क, नागरिकों की सुरक्षा के लिए बातचीत जारी 
-भारत युद्ध ख़त्म कर शांति के पक्ष में है
-हमारी प्राथमिकता अभी सिर्फ हमारे युद्धग्रस्त इलाकों में फंसे नागरिक है