मरुधरा में भीषण गर्मी का कहर, 10 से ज्यादा जिलों में पारा 40 डिग्री पार... हीटवेव की चेतावनी, बाड़मेर में सबसे गर्म रात

मरुधरा में भीषण गर्मी का कहर, 10 से ज्यादा जिलों में पारा 40 डिग्री पार... हीटवेव की चेतावनी, बाड़मेर में सबसे गर्म रात

जयपुरः मरुधरा में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. 10 से ज्यादा जिलों में पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया है. बीते दिन चित्तौड़गढ़ में दिन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ. बाड़मेर में सबसे गर्म रात रही. पूरे प्रदेश में तेज धूप से जनजीवन प्रभावित हुआ. यहीं कारण है कि सड़कों पर निकलना मुश्किल हुआ है. 

मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है. अगले 4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा. तापमान में 2 डिग्री तक और बढ़ोतरी के आसार है. कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है. 23-25 अप्रैल के बीच 7 जिलों में लू का खतरा है. जोधपुर संभाग में आंधी चलने की संभावना जताई गई है. 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. ऐसे में गर्मी से राहत के फिलहाल कोई आसार नहीं है.