पटाखा गोदाम में आग लगने का प्रकरण, अग्निकांड में 4 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर जताया दुख

पटाखा गोदाम में आग लगने का प्रकरण, अग्निकांड में 4 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर जताया दुख

जयपुरः खोनागोरियन थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई है. पटाखा गोदाम में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र हुए हादसे पर दुख जताया है. कहा कि खो नागोरियान क्षेत्र में हुई दुर्घटना में जनहानि का समाचार दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण. जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटने के निर्देश दिए. घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने सहित प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे. शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दे. सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे. 

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने मौके का निरीक्षण किया. कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. रिहायशी इलाके में किसकी शह से गोदाम चल रहा था. इसकी भी जांच की जाएगी. आगे अभियान चलाकर ऐसे गोदामों को चिन्हित कर बंद कराया जाएगा.