ओडिशा के कटक में SCB मेडिकल कॉलेज में आग, हादसे में 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत नाजुक

ओडिशा के कटक में SCB मेडिकल कॉलेज में आग, हादसे में 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत नाजुक

नई दिल्ली : ओडिशा के कटक में SCB मेडिकल कॉलेज में आग लगी है. SCB मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर के ICU में आग लगी है. हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है. वहीं 5 की हालत नाजुक है. घटना बीती रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है.

शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण बताया जा रहा है. दमकल की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं. ओडिशा के सीएम मोहन माझी घटना स्थल पर पहुंचे हैं. ओडिशा के सीएम मोहन माझी ने मुआवजे का ऐलान किया है. मृतकों को 25-25 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है.

ओडिशा के कटक में SCB मेडिकल कॉलेज में आग
-SCB मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर के ICU में लगी आग
-हादसे में 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत नाजुक
-करीब बीती रात 3 बजे की बताई जा रही घटना
-शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण 
-दमकल की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी
-ओडिशा के सीएम मोहन माझी पहुंचे घटना स्थल पर
-ओडिशा के सीएम मोहन माझी ने मुआवजे का किया ऐलान
-मृतकों को 25-25 रुपए के मुआवजे का किया ऐलान