जयपुर : खोनागोरियन थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई है. फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की मौत की सूचना है. दमकल और सिविल डिफेंस टीम आग बुझाने और बचाव कार्य में जुटी है. पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.
जिला कलेक्टर संदेश नायक घटना स्थल पहुंचे है. घटना में गंभीर रूप से झुलसे 3 लोगों को SMS लाया गया है. SMS अस्पताल की इमरजेंसी से बर्न वार्ड में मरीज भेजे गए हैं. 80 से 90% तक गंभीर रूप से झुलसी हालात में मरीज आए हैं. चिकित्सकों की निगरानी में ट्रीटमेंट शुरू किया गया है.