अलवरः पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का निधन हो गया है. बाबूलाल बैरवा कठूमर से 4 बार विधायक रहे. 20 अप्रैल से जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती थे नवंबर 1953 को बाबूलाल बैरवा का जन्म हुआ था. सबसे पहले निर्दलीय 1980 में विधायक चुने गए.
1985 में कांग्रेस से विधायक चुने गए. 2008 में भाजपा से विधायक बने. 2018 में कांग्रेस से विधायक चुने गए. अलवर के उपजिला प्रमुख भी रहे थे.