जयपुर: राजस्थान की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा को धमकी मिलने का सिलसिला जारी रहा. शुक्रवार को विधानसभा को आत्मघाती धमाके से उड़ाने की धमकी मिली.मेल से दी गई धमकी.सुरक्षा एजेंसियों की जांच के बाद धमकी झूठी साबित हुई.उधर विधानसभा सचिव ने पुलिस महकमे को पत्र लिखकर प्रतिदिन AS चैकिंग की मांग की है. आत्मघाती धमकी भरा ईमेल देखते ही विधानसभा स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता BDS, एटीएस , दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुँच गई.
सुरक्षा की दृष्टि से परिसर को खाली करवाया गया और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया. लगभग 2 घंटे तक विधानसभा के कक्षों, सदन, म्यूजियम, छत,पार्किंग, गार्डन और सभी कार्यालयों में गहन तलाशी ली गई. काफी सर्च के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली इसके बाद जांच एजेंसियों ने राहत की सांस ली.इस कारण से विधानसभा में होने वाली कमेटियो की बैठक की स्थगित कर दी गई.
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही 13 अप्रैल को भी विधानसभा को धमकी मिली थी तब बम से उड़ाने की धमकी मिली थी और अब आत्मघाती धमाके से उड़ाने की.बहरहाल पत्र की भाषा आपत्तिजनक थी विधानसभा अध्यक्ष के नाम आए मेल में लिखा था कि आज की योजना सीधी-सादी है: दिल्ली विधानसभा में पहले ही 4 साइनाइड गैस बम लगा दिए गए हैं,चेन्नई से LTTE और पाकिस्तान की ISI द्वारा प्रशिक्षित 2 मेंबर्स को जयपुर लाया गया है वे अपनी साड़ियों या कमीज़ों के नीच इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट (जैकेट) पहने होंगे.
जब वे विधानसभा में रखे गए उन 4 बमों के बिल्कुल करीब पहुंचेंगे, तो बमों में लगा GPS अपने आप सक्रिय हो जाएगा और धमाका हो जाएगा. उन्हें आकर बम सक्रिय करने की ज़रूरत भी नहीं पड़ेगी. बहरहाल मेल से साफ लगता है कि ये सुनियोजित ढंग से माहौल खराब करने की साजिश है. तमाम घटनाओं के मद्देनजर विधानसभा सचिवालय ने लिखा है SP सिक्योरिटी को पत्र लिखा है प्रतिदिन विधानसभा की AS चेकिंग हो जैसे अन्य हाईकोर्ट और CMO की होती है.