नई दिल्लीः साल 2025 क्रिकेट जगत के लिए कई ऐतिहासिक लम्हें बनाकर जा रहा है. जिसमें टाइटल से लेकर विवादों और भारत पाकिस्तान के बीच हुई 8 बार की रोमांचित टक्कर शामिल है. जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी, एशिया कप से लेकर विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के यादगार पल रहे. जिसने दोनों टीमों के फैंस को मैदान पर खूब रोमांचित किया.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025ः
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच टक्कर देखने को मिली. जहां भारत ने पाकिस्तान का धूल चटाते हुए 6 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम 241 रन पर ढेर हो गई. जवाब में विराट कोहली के नाबाद शतक की बदौलत भारत ने 42.3 ओवर में टारगेट चेज किया.
एशिया कप 2025ः
इसके बाद दोनों टीमों का आमना-सामना एशिया कप 2025 में हुआ. जहां भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट में तीन बार टक्कर हुई. लेकिन तीनों ही बार भारत का पलड़ा भारी रहा. ग्रुप स्टेज के मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. इसके बाद सुपर-4 मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से शिकस्त दी. और फिर बारी फाइनल मैच की. इसमें भी भारत का पलड़ा ही भारी रहा. और 5 विकेट से जीत हासिल की.
विमेंस वर्ल्ड कप 2025ः
महिला क्रिकेट टीम भी कहां पीछे रहने वाली थी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के मुकाबले में पाकिस्तान महिला टीम को 88 रनों से धूल चटाई.
राइजिंग स्टार एशिया कपः
राइजिंग स्टार एशिया कप के ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हुई. पाकिस्तान ए ने इंडिया ए को 8 विकेट से पराजित किया.
मेंस अंडर 19 एशिया कपः
यही नजारा मेंस अंडर 19 एशिया कप में देखने को मिला. अंडर 19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 बार टक्कर हुई. दोनों टीमों ने 1-1 बार बाजी मारी.