जयपुर: दिल्ली में जंतर मंतर पर हुए आंदोलन के पटाक्षेप के अगले दिन ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मन की बात के जरिए संबोधित किया. बीजेपी नेताओं ने राजस्थान में कई जगहों पर जेन z के साथ मन की बात को सुना. पीएम मोदी ने भी man की बात में युवाओं की बात कही उन्होंने कहा कि हमारे युवा भारत का नाम रोशन कर रहे हैं.
जेन z ने देश की सियासत को संदेश देने का काम किया हैं. बीजेपी ने भी पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जैन z के बीच सुना और बताने का प्रयास किया कि कैसे मोदी शासनकाल में युवाओं ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया हैं. पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे युवा भारत का नाम रोशन कर रहे हैं.
बीजेपी प्रदेश मुख्यालय के साथ ही युवाओं के बीच में मन की बात को सुना गया. युवा मोर्चा ने जेन z के साथ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना. वो भी जेन z के अंदाज में ही. बड़ी संख्या में आज का युवा मन की बात को सुनने पहचा और देश के प्रधानमंत्री को ध्यान से सुना और उनकी बात को समझा जयपुर, उदयपुर समेत कई शहरों में ऐसे आयोजन किए गए. मकसद एक ही रहा जेन z के बीच में बीजेपी की ओर से पॉजिटिव संदेश देना उनके आंदोलन को जायज ठहराना बिना किस आलोचना के साथ.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र के बाद राजनीतिक हालात बदले हैं बदली परिस्थितियों में बीजेपी ने जेन z की ओर फोकस किया हैं.