जयपुरः ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन हो गया है. स्कॉटलैंड ने कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज और बैटन भारत को सौंपा गया है. इसके बाद अब अहमदाबाद 2030 गेम्स की मेजबानी करेगा. जो कि भारत के लिए एक बड़ा आयोजन रहेगा. भारत ने 2010 में नई दिल्ली में इन खेलों का आयोजन किया था.
2030 में CWG गेम्स के 100 साल पूरे होने का ऐतिहासिक जश्न मनाया जाएगा. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया. 13 स्वर्ण समेत कुल 39 मेडल अपने नाम कर भारत चौथे स्थान पर रहा.
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जलवा देखने को मिला है. भारत 39 पदक जीतकर मेडल टैली में चौथे नंबर पर आ गया है. मुक्केबाजी में 7 गोल्ड मेडल सहित कुल 13 गोल्ड मेडल जीते है. भारत ने 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए है.