गोल्ड-सिल्वर ETF के बदलेंगे नियम, बाजार में सोने-चांदी के घटते-बढ़ते दामों के चलते बढ़ रही अस्थिरता

गोल्ड-सिल्वर ETF के बदलेंगे नियम, बाजार में सोने-चांदी के घटते-बढ़ते दामों के चलते बढ़ रही अस्थिरता

नई दिल्लीः गोल्ड-सिल्वर ETF के नियम बदलेंगे. बाजार में सोने-चांदी के घटते-बढ़ते दामों के चलते अस्थिरता बढ़ रही है. SEBI बाजार में हो रही अस्थिरता को काबू करने की कोशिश कर रहा है. SEBI नई योजना पर काम कर रहा है. योजना के लागू होने से निवेशकों को फायदा होगा. पिछले हफ्ते जारी कंसल्टेशन पेपर में सेबी ने कहा कि वह ETF के बेस प्राइस और प्राइस बैंड की समीक्षा करेगा. 

प्रस्ताव लागू होते ही कुछ हद तक लगाम लग सकती है. ETF में अचानक आने वाली तेज कीमतों के उछाल व गिरावट पर लगाम लग सकती है. नया प्राइस बैंड और 15 मिनट कूलिंग पीरियड बाजार को शांत होने का समय देगा. इससे गोल्ड-सिल्वर E में NAV और बाजार कीमत के बीच अंतर घटने की उम्मीद है.