जयपुरः छोटी बचत योजनाओं पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें यथावत रखीं है. जुलाई से सितंबर 2026 (FY 2026-27 की दूसरी तिमाही) के लिए आदेश जारी हुआ है.
PPF, सुकन्या समृद्धि, NSC, किसान विकास पत्र समेत सभी स्मॉल सेविंग्स स्कीमों पर मौजूदा ब्याज दरें लागू रहेंगी. 1 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा. वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने आधिकारिक कार्यालय आदेश जारी किया.