दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर बड़ी खुशखबरी, केरल में 25 मई तक पहुंच सकता मानसून, अल नीनो की स्थितियां बनने की संभावना कम

दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर बड़ी खुशखबरी, केरल में 25 मई तक पहुंच सकता मानसून, अल नीनो की स्थितियां बनने की संभावना कम

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर बड़ी खुशखबरी है. यूरोप की ECMWF के अनुसार इस बार मई में दक्षिण भारत में मानसून दस्तक देगा. अंडमान-निकोबार द्वीप में 18 से 25 मई और केरल में 25 मई तक मानसून पहुंच सकता है. केरल में वैसे 1 जून तक मानसून दस्तक देता है. 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अल नीनो की स्थितियां बनने की संभावना कम है ऐसे में मानसून के जल्द पहुंचने की संभावना है. हालांकि इस महीने की शुरुआत में भारत के मौसम विभाग ने कहा था कि इस साल भारत में मानसून सामान्य से कम रहने की संभावना जताई थी.