जयपुर : जनगणना के लिए आधा स्कूल खाली होगा. बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे होगी. जयपुर-अजमेर में 50% शिक्षक ड्यूटी पर भेजने के आदेश दिए हैं. पहले 30% की सीमा थी, अब नियम ही बदल डाला है.
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी किए हैं. 7 मई के पत्र के बाद संशोधन किया गया है. शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के निर्देश जारी किए हैं. पढ़ाई बाधित नहीं हो इसका भी निर्देश दिया गया है.
शिक्षा विभाग के फैसले से हलचल बढ़ी है. शिक्षा विभाग बोला कि पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए. सवाल ये कि आधे शिक्षक बाहर रहेंगे तो पढ़ाएगा कौन ? नए आदेश के बाद कई शिक्षक संघ भी नाराज हैं,