LPG,पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान, कहा- घरेलू LPG गैस की आपूर्ति बाधित होने की फैलाई जा रही है अफवाह

LPG,पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान, कहा- घरेलू LPG गैस की आपूर्ति बाधित होने की फैलाई जा रही है अफवाह

हरियाणा: LPG,पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान सामने आया है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि घरेलू LPG गैस की आपूर्ति बाधित होने की अफवाह फैलाई जा रही है. हरियाणा में घरेलू LPG,पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और निर्बाध है.

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. तेल कंपनियों ने आश्वस्त किया कि राज्य में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. गैस की भी आपूर्ति निरंतर प्राप्त हो रही है.कामर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और अन्य आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्था की है. 

तेल कंपनियां शेष आपूर्ति सुचारु करने के लिए लगातार प्रयासरत है. सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को साफ निर्देश दिए गए. किसी भी प्रकार की चोरी, कालाबाजारी या जमाखोरी पर हो तुरंत कार्रवाई. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अनावश्यक घबराहट या भंडारण से बचने और अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की.

LPG,पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान: 
-कहा-घरेलू LPG गैस की आपूर्ति बाधित होने की फैलाई जा रही है अफवाह
-हरियाणा में घरेलू LPG,पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति है पूरी तरह सामान्य और निर्बाध
-खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा
तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई'
-तेल कंपनियों ने आश्वस्त किया कि राज्य में पर्याप्त स्टॉक है उपलब्ध'
-गैस की भी आपूर्ति निरंतर हो रही है प्राप्त'
-कामर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और अन्य आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए की है व्यवस्था
-तेल कंपनियां शेष आपूर्ति सुचारु करने के लिए लगातार है प्रयासरत'
-सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को साफ निर्देश दिए गए'
-किसी भी प्रकार की चोरी, कालाबाजारी या जमाखोरी पर हो तुरंत कार्रवाई'
-मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अनावश्यक घबराहट या भंडारण से बचने और अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की