बढ़ती गर्मी से बच्चों की सेहत पर हो रहा असर! डॉक्टरों ने समय-समय पर पानी और तरल पदार्थ पिलाने की दी हिदायत

बढ़ती गर्मी से बच्चों की सेहत पर हो रहा असर! डॉक्टरों ने समय-समय पर पानी और तरल पदार्थ पिलाने की दी हिदायत

जोधपुर:  बढ़ती गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है. शिशु रोग विशेषज्ञ ने अभिभावकों को सलाह दी है कि गर्मी के मौसम में बच्चों की देखभाल पर खास ध्यान दें. 

उन्होंने कहा कि बच्चों को नियमित रूप से पानी, छाछ, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थ पिलाते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. तेज धूप के समय बच्चों को बाहर खेलने से रोकें और उन्हें हल्के व सूती कपड़े पहनाएं. 

इसके साथ ही बच्चों को ताजा और हल्का भोजन दें तथा खुले में बिकने वाली या बासी चीजें खाने से बचाएं. अगर बच्चे को बुखार, उल्टी, कमजोरी या किसी तरह की परेशानी महसूस हो तो ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की है.