नई दिल्लीः केरल के एर्नाकुलम में गृह मंत्री अमित शाह ने रैली की. उन्होंने कहा कि केरल की जनता बदलाव चाहती है, LDF के कुशासन से लोग परेशान हैं. केरल के युवाओं के पास नौकरी नहीं है. LDF-UDF समाप्त हो चुकी है. LDF-UDF ने काम नहीं भ्रष्टाचार किया.
देश से लेफ्ट पार्टियों का सफाया हो रहा है. केरल के लोगों की जमीन पर कब्जा हुआ. ईसाइयों की जमीन पर कब्जा हुआ. LDF-UDF जमीन कब्जे पर चुप रही. केरल में BJP A टीम बनने वाली है.