बारां में भीषण सड़क हादसा, तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत

बारां में भीषण सड़क हादसा, तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत

बारांः बारां के अंता भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार महिला गायत्री बाई की मौत हो गई. साथ ही बाइक चालक कृष्ण मुरारी गंभीर घायल हुआ. महिला के शव को अंता अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. 

अंता के नेशनल हाईवे पर भगवान बोहरा की बावड़ी के पास की ये घटना है. अंता पुलिस भी मौके पर पहुंची. शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. मामले को लेकर अंता पुलिस जांच में जुटी है.