बीकानेरः बीकानेर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां बाइक सवारों को अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई. दोनों मृतक चाचा-भतीजे हदा के रहने वाले थे.
बीकानेर में परिजन मोर्चरी के सामने धरने पर बैठे है. थानाधिकारी जसवीर ने कहा कि हम सीसीटीवी खंगाल रहे है. प्रयास यही जल्द से जल्द अज्ञात वाहन का पता लगा सके.