बूंदी में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों में टक्कर, हादसे में 2 युवकों की हुई मौत

बूंदी में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों में टक्कर, हादसे में 2 युवकों की हुई मौत

बूंदी: बूंदी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. 2 बाइकों में टक्कर हो गई. हादसे में 2 युवकों की मौत हुई है वहीं एक युवक गंभीर घायल हुआ है. देई और इंदरगढ़ सड़क मार्ग पर ये सड़क हादसा हुआ. 

खजूरी निवासी हरकेश मीणा और धायल पीपरवाला निवासी खुशीराम मीना की मौत हुई है जबकि गंभीर घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है. देई थाना क्षेत्र का ये मामला है.