J&K के उधमपुर में भीषण सड़क हादसा, रामनगर-उधमपुर हाईवे से नीचे गिरी बस, हादसे में 15 लोगों की मौत, कई लोग घायल

J&K के उधमपुर में भीषण सड़क हादसा, रामनगर-उधमपुर हाईवे से नीचे गिरी बस, हादसे में 15 लोगों की मौत, कई लोग घायल

जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर के उधमपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ. रामनगर-उधमपुर हाईवे से बस नीचे गिर गई. हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. जानकारी के मुताबिक बस के घाई में नीचे ​गिरने की वजह से यह हादसा हुआ. यह घटना जम्मू कश्मीर के रामनगर-उधमपुर हाईवे पर हुई.

हादसा आज सुबह रामनगर क्षेत्र के कागोट गांव के पास घटित हुआ, जब एक यात्री बस पहाड़ी सड़क पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. बस एक दूरदराज के गांव से उधमपुर की ओर जा रही थी, तभी एक मोड़ पर चालक का नियंत्रण खो गया और वाहन खाई में जा गिरा. हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया. प्रशासन और पुलिस की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. इलाके में शोक का माहौल है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.