जयपुरः पत्रकार कॉलोनी में ऑडी कार से भीषण सड़क हादसा प्रकरण में डीसीपी साउथ राजर्षि राज के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने चारों आरोपियों को डिटेन किया है. साथ ही एक अन्य वाहन भी जब्त किया गया है.
घटना के बाद मुख्य आरोपी अपने साथी के साथ वाहन में फरार हो गया था. घटना के समय मुख्य आरोपी दिनेश रणवा ऑडी कार चला रहा था. अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
आपको बता दें कि राजस्थान की राजधानी जयपुर की पत्रकार कॉलोनी में शुक्रवार रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.