नई दिल्ली: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर की वजह से हांगकांग ज्वैलरी शो प्रभावित हुआ. 2 से 6 मार्च तक होने वाले शो में दुनियाभर से विजिटर आते है, लेकिन युद्ध की वजह से करीब 10 हजार हवाई उड़ानें रद्द की गई.
ऐसे में खरीदारों के इंतजार में ज्वैलर्स बैठे है. शो में हिस्सा लेने पहुंचे जयपुर के करीब 500 ज्वैलर्स को बड़े नुकसान की आशंका है. ज्वैलर्स ने एक बूथ का 10 लाख रुपए चुकाया है. कई ज्वैलर्स ने कई बूथ लेकर पैवेलियन बनाया है. विजिटर्स के नहीं पहुंचने से ज्वैलर्स के लिए खर्च निकालना भी मुश्किल है.
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर:
-युद्ध के कारण हांगकांग ज्वैलरी शो प्रभावित
-2 से 6 मार्च तक होने वाले शो में दुनियाभर से आते विजिटर
-लेकिन युद्ध की वजह से करीब 10 हजार हवाई उड़ानें रद्द
-ऐसे में खरीदारों के इंतजार में बैठे ज्वैलर्स
-शो में हिस्सा लेने पहुंचे जयपुर के करीब 500 ज्वैलर्स को बड़े नुकसान की आशंका
-ज्वैलर्स ने एक बूथ का चुकाया है 10 लाख रुपए
-कई ज्वैलर्स ने कई बूथ लेकर बनाया है पैवेलियन
-विजिटर्स के नहीं पहुंचने से ज्वैलर्स के लिए खर्च निकालना भी मुश्किल