राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, जल संसाधन विभाग ने जारी किया बारिश का आंकड़ा, जानिए किस जिले में कितनी हुई बारिश

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, जल संसाधन विभाग ने जारी किया बारिश का आंकड़ा, जानिए किस जिले में कितनी हुई बारिश

जयपुर: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर है. जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया. राजस्थान में गत 24 घंटे के दौरान हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया गया.जयपुर जिले के शाहपुरा में 45, सांभर में 19, जमवारामगढ़ में 17, दूदू में 19, आंधी में 15, जोबनेर में 12, फुलेरा में 14, चौमूं में 11, नरेना में 10, किशनगढ़ रेनवाल में 9 और सांगानेर में 6 MM बारिश दर्ज किया गया.

डीडवाना-कुचामन जिले के मौलासर में 45 MM, कुचामन में 35 MM, नावां में 29 और छोटी खाटू में 23 MM बारिश दर्ज की गई. सीकर जिले के खंडेला में 32 MM, श्रीमाधोपुर में 28 MM और सीकर शहर में 26 MM बारिश दर्ज की गई. बूंदी के हिंडोली में 27 MM, भीलवाड़ा के शकरगढ़ में 26 और जहाजपुर में 23 MM बारिश दर्ज की गई. 

दौसा के बसवा में 21 MM, दौसा शहर और महवा में 10-10,  मंडावर में 13 MM और लालसोट में 12 MM बारिश दर्ज की गई. हनुमानगढ़ के नोहर में 25 MM, नौरंग देसर में 20 और रावतसर में 16 MM बारिश दर्ज की गई. डीग के पहाड़ी में 32 और नगर में 28 MM बारिश दर्ज की गई. झुंझुनूं के बुहाना में 30 और उदयपुरवाटी में 23 MM बारिश दर्ज की गई.