आयकर विभाग के सर्वर ने तोड़ा दम, कल तक भी ITR जमा नहीं होगी तो लगेगा जुर्माना

आयकर विभाग के सर्वर ने तोड़ा दम, कल तक भी ITR जमा नहीं होगी तो लगेगा जुर्माना

जयपुरः आयकर विभाग के सर्वर ने दम तोड़ दिया है. कल रात से आयकर विभाग का सर्वर पूरी तरह ठप पड़ा है. सामान्य करदाताओं के लिए सोमवार को ITR की अंतिम समय सीमा है. ऐसे में ITR जमा नहीं कराने वालों के लिए समय सीमा में वृद्धि का ही सहारा है. कल तक भी ITR जमा नहीं होगी तो जुर्माना लगेगा. ॉ

न्यूनतम 1000 रुपए देरी से ITR जमा कराने का दण्ड है. ऐसे में कर सलाहकार ITR और टैक्स ऑडिट रिटर्न की समय सीमा वृद्धि की मांग कर रहे है. ITR की अंतिम समय सीमा 30 सितंबर और टैक्स ऑडिट रिटर्न-TAR की समय सीमा 31 दिसंबर करने की उठी मांग. अग्रिम आयकर चुकाने वाले भी परेशान हो रहे है. अग्रिम आयकर की किश्त भी 15 सितंबर को देय है.