कई राज्यों के राज्यपाल बदले, शिवप्रकाश शुक्ला को बनाया तेलंगाना का राज्यपाल

कई राज्यों के राज्यपाल बदले, शिवप्रकाश शुक्ला को बनाया तेलंगाना का राज्यपाल

नई दिल्ली : कई राज्यों के राज्यपाल बदले हैं. शिवप्रकाश शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया है. जिष्णु देव वर्मा महाराष्ट्र के नये राज्यपाल बने हैं. नंदकिशोर यादव नागालैंड के नये राज्यपाल बने हैं. 

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन बिहार के नये गवर्नर बनाए गए हैं. आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है. राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है. विनय कुमार सक्सेना लद्दाख के उपराज्यपाल बने हैं. तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है.

कई राज्यों के राज्यपाल बदले 
-शिवप्रकाश शुक्ला को बनाया तेलंगाना का राज्यपाल 
-जिष्णु देव वर्मा बने महाराष्ट्र के नये राज्यपाल 
-नंदकिशोर यादव बने नागालैंड के नये राज्यपाल 
-लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन बिहार के नये गवर्नर
-आरएन रवि को बनाया पश्चिम बंगाल का राज्यपाल 
-राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार 
-कविंदर गुप्ता को बनाया हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल 
-विनय कुमार सक्सेना बने लद्दाख के उपराज्यपाल 
-तरनजीत सिंह संधू को बनाया दिल्ली का लेफ्टिनेंट गवर्नर