भारत ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क 15% किया, विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटने की आस

भारत ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क 15% किया, विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटने की आस

जयपुरः भारत ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क 15% किया है. विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटने की आस है. यह शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है. विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटने की उम्मीद भी जताई जा रही है. इस फैसले से मांग भी प्रभावित हो सकती है. भारत अपनी सोने की खपत का लगभग पूरा हिस्सा आयात से पूरा करता है.    

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आह्वान किया था एक साल तक सोने की खरीद से बचने का प्रयास करने का आह्वान किया. आज सोने-चांदी के भाव में भारी तेजी दर्ज की गई है. एमसीएक्स पर आज 10 ग्राम सोना 6 प्रतिशत यानी 9231 रुपये उछलकर 1,62,648 रुपये पर पहुंच गया है. जबकि, चांदी 16,675 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 2,95,805 रुपये पर खुली है.