नई दिल्ली : टी-20 वर्ल्ड कप का भारत चैंपियन बन गया है. भारत ने लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता है. भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया. भारत ने न्यूजीलैंड को 256 रन का लक्ष्य दिया था. न्यूजीलैंड ने 19 ओवर में 159/10 बनाए.
इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए कहा कि ICC Men’s T20 World Cup जीतकर इतिहास की कई ऊंचाइयों को छूने वाली टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई. भारत को यह गर्व है कि वह तीन बार कप जीतने वाला अकेला देश है. यह लगातार दो बार कप जीतने वाली भी अकेली टीम है. इससे हमारे क्रिकेट पसंद करने वाले लोगों को बहुत खुशी और गर्व होता है. यह इस बात का भी सबूत है कि हमारे युवाओं में अलग-अलग फील्ड में कितना टैलेंट है. इस मिली-जुली जीत के लिए हर एक खिलाड़ी, पूरा मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ सबसे ज़्यादा तारीफ़ के हकदार हैं. मैं दुआ करता हूँ कि हमारी क्रिकेट टीम भविष्य में भी इसी तरह शान से जीती रहे.
भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया : पीएम मोदी
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चैंपियंस! ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई! यह शानदार जीत ज़बरदस्त स्किल्स, पक्के इरादे और टीमवर्क को दिखाती है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में ज़बरदस्त हिम्मत दिखाई है. इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है.
हर भारतीय को गर्व महसूस कराने के लिए पूरी टीम को बधाई: अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए कहा कि क्या जीत है…!! वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को सलाम. पूरे टूर्नामेंट में आपके शानदार प्रदर्शन और जोश के ज़बरदस्त प्रदर्शन ने देश को गौरव और गर्व दिलाया है. हर भारतीय को गर्व महसूस कराने के लिए पूरी टीम को बधाई.
बता दें कि भारत ने तीसरी बार जीता T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. संजू सैमसन ने 89 रन, ईशान ने 54 और अभिषेक ने 52 रन बनाए. शिवम ने 8 गेंदों में 26 रन बनाकर विशाल लक्ष्य तक भारत को पहुंचाया. 15 रन देकर 4 विकेट लेने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे. वहीं, 5 मैच में 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने. विजेता के तौर पर भारत को 27.5 करोड़ प्राइस मनी मिली. जीत के बाद गदगद पीएम मोदी, सीएम भजनलाल शर्मा ने की टीम को शुभकामनाएं दी.