भारत ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रन से हराया

भारत ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रन से हराया

नई दिल्ली : भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता. भारत ने छठी बार अंडर-19 विश्व कप पर कब्जा जमाया है. फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रन से हराया है. भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा था.  

जवाब में इंग्लैंड की पारी 311 रनों पर ढेर हो गई. ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन की धुआंधार पारी खेलकर जीत की नींव रखी. 80 गेंदों की तूफानी पारी में 15 चौके और 15 छक्के जमाए.

कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53, अभिज्ञान कुंडु ने 40 रन बनाए. 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में भारत ने वर्ल्ड कप जीता था. इंग्लैंड के कालेब फॉल्कनर की 115 रन की शतकीय पारी काम नहीं आई. 

भारत ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप 
-भारत ने छठी बार अंडर-19 विश्व कप पर जमाया कब्जा 
-फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रन से हराया 
-भारत ने इंग्लैंड के सामने रखा था 412 रन का लक्ष्य 
-जवाब में इंग्लैंड की पारी 311 रनों पर हुई ढेर 
-ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन की धुआंधार पारी खेलकर रखी जीत की नींव
-80 गेंदों की तूफानी पारी में 15 चौके और 15 छक्के जमाए
-कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53, अभिज्ञान कुंडु ने 40 रन बनाए
-2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में भारत ने जीता था वर्ल्ड कप 
-इंग्लैंड के कालेब फॉल्कनर की 115 रन की शतकीय पारी नहीं आई काम