जयपुरः 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में वर्ल्ड कप खेला जाएगा. महिला T-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया है. हरमनप्रीत कौर को टीम की कमान सौंपी गई है. स्मृति मंधाना टीम की उप कप्तान होंगी. वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली 11 खिलाड़ियों को जगह दी गई है.
टीम- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयांका पाटिल और राधा यादव
भारतीय टीम के मुकाबलेः
भारतीय टीम 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अभियान का आगाज करेगी. 17 जून को नीदरलैंड, 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला, 25 जून को बांग्लादेश और 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत और 5 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा.