बीकानेर संभाग के सबसे बड़े PBM हॉस्पिटल के जनाना वार्ड में इन्फेक्शन की मार! सिजेरियन डिलीवरी के बाद 6 प्रसूताओं की किडनी खराब

बीकानेर: बीकानेर संभाग के सबसे बड़े PBM हॉस्पिटल से खबर मिल रही है. सिजेरियन डिलीवरी के बाद 6 प्रसूताओं की किडनी खराब हो गई. सभी ICU में भर्ती है,उनकी डायलिसिस की जा रही है. फलोदी की रहने वाली प्रीति (20) वेंटिलेटर पर है. सभी महिलाओं की उम्र 20 से 27 साल के बीच बताई. एसपी मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि एक्यूट किडनी इंजरी के कई कारण हो सकते है. इन्फेक्शन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसके लिए इन्फेक्शन डिटेक्टर लगाने जा रहे है. यह मात्र 90 सेकंड में इन्फेक्शन का पता लगा सकता है.

आपको बता दें कि बीकानेर संभाग के सबसे बड़े PBM हॉस्पिटल के जनाना वार्ड में इन्फेक्शन की मार है! क्या प्रदेश के अस्पतालों को मरीजों से पहले उपचार की दरकार ? सिजेरियन डिलीवरी के बाद 6 प्रसूताओं की किडनी खराब होने का मामला है. जोधपुर से माइक्रोबायोलॉजी की टीम बीकानेर के लिए रवाना हुए. इन्फेक्शन की स्थिति सहित जनाना विंग से सैंपल लेगी. 

पूरे मामले में PBM अस्पताल प्रशासन लीपापोती की कोशिश करता रहा है. 5-7 दिन तक मामले को दबाए रखने की कोशिश की गई. हालांकि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुरेंद्र वर्मा ने एक कमेटी बनाई. सभी महिलाएं ICU  में भर्ती है. उनकी डायलिसिस की जा रही है. 

फलोदी की रहने वाली प्रीति (20) वेंटिलेटर पर है. सभी महिलाओं की उम्र 20 से 27 साल के बीच है. एसपी मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि एक्यूट किडनी इंजरी के कई कारण हो सकते है. इन्फेक्शन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसके लिए हम इन्फेक्शन डिटेक्टर लगाने जा रहे है. यह मात्र 90 सेकंड में इन्फेक्शन का पता लगा सकता है.