Petrol Diesel Price: त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, वाहन चालकों पर बढ़ा बोझ

Petrol Diesel Price: त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, वाहन चालकों पर बढ़ा बोझ

जयपुर: त्योहारी सीजन में महंगाई पर पेट्रोल-डीजल झटका लगा है. नायरा के बाद अब निजी कंपनी जिओ बीपी ने भी ईंधन के दाम बढ़ाए है. पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है. आज सुबह 6 बजे से नई दरें लागू हो गई है. 

इसके साथ ही वाहन चालकों पर बोझ बढ़ा है. ऐसे में अब पर्यटन स्थलों तक पहुंचना और लंबी दूरी का सफर महंगा  पड़ेगा. त्योहारी खरीदारी,पर्यटन यात्रा और माल ढुलाई की लागत बढ़ने की आशंका है.