नई दिल्ली: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा बंद किया. लेबनान पर इजराइली हमले में 254 मौत के बाद फैसला लिया गया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि सीजफायर में हिजबुल्लाह शामिल नहीं है. इजराइल ने कल लेबनान में कई जगह एयरस्ट्राइक की.
मारे गए लोग लेबनान के बेरुत,बालबेक,हर्मेल, नबातीह,अले डिस्ट्रिक्ट,सिडोन और टायर के थे. अमेरिका और ईरान के बीच करीब 40 दिन बाद 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी. ट्रम्प ने बताया कि यह फैसला पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ की अपील के बाद लिया गया.
आपको बता दें कि मिडल ईस्ट में वॉर से बेहिसाब बर्बादी हुई है. अनुमान के मुताबिक करीब 43 हजार ड्रोन-मिसाइलें चली. जिसमें 8710 लोग मारे गए और 40 हजार से अधिक लोग घायल हुए. इस युद्ध के कारण सीधे तौर पर 14 देश प्रभावित हुए. वैश्विक स्तर पर भी कुल 49 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ.
ऊर्जा कीमतों में उछाल से कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं वाले देश दबाव में है, ईरान की जीडीपी में 20 फीसदी तक गिरावट संभव है. एक माह में ईरान को 13 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है. ईरान को पुनर्निर्माण में 10 साल तक लग सकते है.