जयपुर : जयपुर के चौमूं में पत्थरबाजों पर 'एक्शन' लिया जा रहा है. पत्थरबाजों के खिलाफ प्रशासन सख्त है. जिसके चलते पत्थरबाजों पर बुलडोजर एक्शन जारी है. चौमूं पुलिस 'ऑपरेशन क्लीन' जारी है.
नोटिस की मियाद पूरी होने पर पत्थरबाजों के अवैध ठिकानों पर बुलडोजर गरजा है. पत्थरबाजों की अवैध संपत्ति पर एक्शन लिया जा रहा है. मौके पर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात है.
चौमूं में 25 दिसंबर की रात्रि में तनाव का माहौल हुआ था. विशेष समुदाय के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था. चौमूं बस स्टैंड मस्जिद के बाहर लोहे की रैलिंग लगाने को लेकर विवाद उपजा था.