जागरूक जयपुर ने किया कमाल ! सीमित आतिशबाजी और ग्रीन पटाखों से काबू में रहा प्रदूषण

जयपुर: जागरूक जयपुर ने इस बार कमाल किया है. नियंत्रित और ग्रीन आतिशबाजी से प्रदूषण नियंत्रण में रहा है.आज सुबह किसी भी पॉइंट पर AQI 300 के पार नहीं पहुंचा है. सर्वाधिक 269 AQI मानसरोवर का रहा है. पुलिस कमिश्नरेट 239, शास्त्री नगर 238, आदर्श नगर 204 AQI, सीतापुरा 201 AQI और सबसे बेहतर रहा मुरलीपुरा 185 के स्तर पर है. साइलेंस जोन में भी नियंत्रित और ग्रीन आतिशबाजी हुई. 

दीपावली के बाद की सुबह प्रदेश में प्रदूषण का नियंत्रित रहा स्तर:
दीपावली के बाद की सुबह राजस्थान में प्रदूषण का स्तर नियंत्रित रहा. अजमेर AQI 226, अलवर AQI 291, बांसवाड़ा AQI 168, बारां AQI 156, बाड़मेर AQI 123, भरतपुर AQI 278, भीलवाड़ा AQI 152, भिवाड़ी AQI 300, बीकानेर AQI 236, बूंदी AQI 183, चित्तौड़गढ़ AQI 217, AQI चूरू 222 रहा. 

वहीं दौसा AQI 125, धौलपुर AQI 235, डूंगरपुर AQI 174, हनुमानगढ़ AQI 273, जयपुर AQI 223, जैसलमेर AQI 230, जालोर AQI 211, झालावाड़ AQI 197, झुंझुनूं AQI 227, जोधपुर AQI 234, करौली AQI 199, कोटा AQI 214,  कोटपूतली AQI  254, नागौर AQI 189, पाली AQI 249, प्रतापगढ़ AQI 153, राजसमंद AQI 166, सवाई माधोपुर AQI 269, श्रीगंगानगर सर्वाधिक AQI 335, टोंक AQI 223 और उदयपुर AQI 223 रहा.