जयपुर : सवाई मानसिंह अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार रोबोटिक असिस्टेड थोरैसिक सर्जरी से एसोफैगल कैंसर का इलाज

जयपुर : सवाई मानसिंह अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार रोबोटिक असिस्टेड थोरैसिक सर्जरी से एसोफैगल कैंसर का इलाज

जयपुर : सवाई मानसिंह अस्पताल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की. पहली बार रोबोटिक असिस्टेड थोरैसिक सर्जरी से एसोफैगल कैंसर का इलाज किया गया. सर्जरी विभाग की यूनिट-5 के वरिष्ठ सर्जन डॉ. राजेन्द्र बागड़ी की टीम ने ऑपरेशन किया. डॉ. बागड़ी के मुताबिक भोजन नली में करीब 30CM की दूरी पर 7CM लंबा कैंसर पाया गया. 

इस जटिल ऑपरेशन में सबसे पहले कैंसरग्रस्त भोजन नली को हटाया गया. फिर रोबोटिक तकनीक की सहायता से छाती (मिड चेस्ट) के भीतर भोजन नली और पेट से बनाई गई स्टमक ट्यूब को अत्यंत सटीकता के साथ जोड़ा गया.

सर्जरी टीम के डॉ. राजेन्द्र बागड़ी, डॉ. रामबाबू, डॉ. बी.आर. बाराला, डॉ. रेनुका, डॉ. राहुल, डॉ. स्नेहिल, डॉ. अर्पित, डॉ. ऋषभ, डॉ. राजीव एवं डॉ. आरुषि की अहम भूमिका रही. जबकि एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. सुशील भाटी, डॉ. इंदु वर्मा, डॉ. सुनील चौहान, डॉ. कंचन का भी सहयोग रहा.