जैसलमेर बना प्रदेश का सबसे गर्म शहर, 45.9 डिग्री पर पहुंचा पारा, 24 घंटे में 3 डिग्री उछला तापमान... भीषण लू से जनजीवन बेहाल

जैसलमेर बना प्रदेश का सबसे गर्म शहर, 45.9 डिग्री पर पहुंचा पारा, 24 घंटे में 3 डिग्री उछला तापमान...  भीषण लू से जनजीवन बेहाल

जैसलमेरः जैसलमेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना गया है.  45.9 डिग्री पर पारा पहुंच गया है. 24 घंटे में 3 डिग्री तापमान उछल है. भीषण लू से जनजीवन बेहाल हो गया है. पश्चिमी राजस्थान में गर्मी ने विकराल तेवर दिखाए है. बाड़मेर 45.1 और फलोदी 45 डिग्री के साथ दूसरे-तीसरे स्थान पर है. सुबह से ही गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों ने झुलसाया है. भीषण हीटवेव को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट है.   

24 से 26 मई तक ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी रहेगा. आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. मरुधरा भट्टी की तरह तपने लगी है, गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए है. शुक्रवार को तापमान 42.6 डिग्री था, आज 45.9 पर पहुंच गया. भीषण गर्मी से राहत के फिलहाल कोई आसार नहीं दिख रहे है.