जालोर में पंचों का मनमाना फैसला, 15 गांव की बहू-बेटियों को स्मार्ट फोन यूज करने पर बैन

जालोर : जालोर में पंचों ने मनमाना फैसला सुनाया है. 15 गांव की बहू-बेटियों को स्मार्ट फोन यूज करने पर बैन लगा दिया है. 26 जनवरी से कैमरे वाला फोन यूज करना बैन होगा.  

सार्वजनिक समारोह से लेकर पड़ोसी के घर पर भी फोन ले जाने पर पाबंदी होगी. रविवार को चौधरी समाज सुंधामाता पट्टी की बैठक हुई थी. 14 पट्टी के अध्यक्ष सुजनाराम चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी. 

सोशल मीडिया पर पंचों के मनमाने फैसले का वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि फर्स्ट इंडिया न्यूज वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

जालोर में पंचों का मनमाना फैसला 
-15 गांव की बहू-बेटियों को स्मार्ट फोन यूज करने पर बैन 
-26 जनवरी से कैमरे वाला फोन यूज करना होगा बैन 
-सार्वजनिक समारोह से लेकर पड़ोसी के घर पर भी फोन ले जाने पर पाबंदी 
-रविवार को चौधरी समाज सुंधामाता पट्टी की हुई थी बैठक
-14 पट्टी के अध्यक्ष सुजनाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई थी बैठक 
-सोशल मीडिया पर पंचों के मनमाने फैसले का वीडियो हो रहा वायरल
-हालांकि फर्स्ट इंडिया न्यूज नहीं करता वीडियो की पुष्टि