जयपुर: अगर आपके पास कहानी कहने का जुनून है और आप पत्रकारिता को अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो Janpaksh 2.0 आपके लिए एक जीवन बदल देने वाला अवसर है. डॉ. सहदेव चौधरी फाउंडेशन ने भारत का पहला Equity-Based Mobile Journalism (MoJo) Program शुरू किया है.
इस कार्यक्रम के तहत 10 चयनित युवा पत्रकारों को कुल ₹21 लाख का निवेश मिलेगा-प्रत्येक MoJo के लिए ₹2.10 लाख. यह स्कॉर्लशिप नहीं, बल्कि Equity Partnership है, जिसके जरिए प्रतिभागी अपना One-Person Newsroom विकसित कर सकेंगे. चयनित प्रतिभागियों को ऑफिस एवं स्टूडियो एक्सेस, एडिटोरियल मेंटरशिप, कानूनी सहायता और कंटेंट स्ट्रैटेजी में सहयोग भी मिलेगा.
आवेदन के लिए दो चीजें जरूरी हैं:
1. Pitch Deck (6–10 स्लाइड): अपनी पृष्ठभूमि, पत्रकारिता का विषय, मीडिया आइडिया, Target Audience और काम करने की योजना बताएं.
2. Original News Video: मोबाइल से शूट की गई वास्तविक, जमीनी और जनहित की रिपोर्ट. विषय है—“स्वतंत्र भारत में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेती एवं बुनियादी ढांचे की स्थिति.”
सबसे महत्वपूर्ण-20 सितंबर 2026 है आवेदन की अंतिम तारीख:
आवेदन निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जमा करें. चयन तीन चरणों-आवेदन मूल्यांकन, विशेषज्ञ समीक्षा और अंतिम चयन—के जरिए होगा.
चयनित प्रतिभागियों की घोषणा 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 9:30 बजे Rajasthan International Center, Jaipur में आयोजित कार्यक्रम में की जाएगी.
यह सिर्फ 21 लाख की फंडिंग नहीं है. यह अपनी आवाज़, अपना न्यूज़रूम और अपनी पहचान बनाने का मौका है. अगर आप पत्रकारिता को नए अंदाज़ में करने का सपना देखते हैं, तो 20 सितंबर से पहले आवेदन जरूर करें.