कौशांबी- श्रद्धालुओं से भरी पिकअप डंपर से टकराई, हादसे में 8 लोगों की मौत, 20 घायल, प्रयागराज से मुंडन कराकर लौट रहे थे श्रद्धालु

कौशांबी- श्रद्धालुओं से भरी पिकअप डंपर से टकराई, हादसे में 8 लोगों की मौत, 20 घायल, प्रयागराज से मुंडन कराकर लौट रहे थे श्रद्धालु

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप डंपर से टकरा गई. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं. 29 लोग घायल हैं. सभी प्रयागराज से मुंडन कराकर अपने घर फतेहपुर जा रहे थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के घरवालों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है. साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी हादसे पर दुख जताया है.

आपको बता दें कि हादसा इतना भीषण था कि घायल पिकअप से उछलकर सड़क पर जा गिरे. काफी देर तक जमीन पर पड़े तड़पते रहे. मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को फोन किया, साथ ही खुद भी घायलों को संभाला. पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया.

दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है. 27 घायलों का इलाज जिला अस्पताल और CHC में चल रहा है. हादसा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास हुआ.