अजमेरः केकड़ी में 2 ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत हो गई. ट्रेलर के पीछे चल रही पिकअप भी चपेट में आई है. हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि 2 युवक घायल हुए है. घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया.
जिला अस्पताल से एक गंभीर घायल को अजमेर रैफर किया गया है. जयपुर-भीलवाड़ा बाईपास पर बघेरा रोड चौराहे की ये घटना है.