सिरोही : मुख्यमंत्री भजनलाल का आबू पर्वत दौरे पर रहे. आबू पर्वत विकास समिति की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि आबूराज में शहरी विकास, सड़क, पार्किंग और आवागमन के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं बनेंगी.
100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की आबूराज को बड़ी सौगात मिलेगी. नक्की झील के सौंदर्यकरण, प्रकाश व्यवस्था और सीवरेज कार्यों को गति मिलेगी. आबूराज को क्लीन एंड ग्रीन सिटी बनाने पर सरकार का विशेष फोकस रहेगा.
आबूराज स्वच्छता युक्त और अतिक्रमण मुक्त रहेगा. धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंदिरों का सूचीकरण होगा. विकास भी, विरासत भी' के मंत्र पर आबूराज का विकास आगे बढ़ रहा है. विवेकानंद पार्क, गुरु शिखर, अर्बुदा माता और दत्तात्रेय मंदिर का विकास होगा.
EV व्हीकल्स को बढ़ावा, भारत माता नमन स्थल नमो उद्यान बनेगा. विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध पूर्णता के निर्देश दिए हैं. आबूपर्वत विकास समिति की बैठकें अब नियमित रूप से आयोजित होंगी. मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया.