खाटूश्यामजी नगर पालिका का चुनाव परिणाम जारी, कांग्रेस की विनीता पूनिया बनी नगर पालिका अध्यक्ष, एक मत से विनीता पूनिया जीती चुनाव

सीकर: खाटूश्यामजी नगर पालिका का चुनाव परिणाम जारी किया गया. कांग्रेस की विनीता पूनिया नगर पालिका अध्यक्ष बनी. एक मत से विनीता पूनिया चुनाव जीती है. खाटूश्यामजी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को डाले गए मतों की मतगणना हुई थी. 

खाटूश्यामजी नगर पालिका के 20 सदस्यीय बोर्ड में भाजपा के 8, कांग्रेस के 8, 3 निर्दलीय और 1 आरएलपी पार्षद हैं. 21 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में 20 में से 19 पार्षदों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. वार्ड 10 की कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी देवी मतदान के लिए नहीं पहुंची थीं.  मतदान के बाद 19 मतों वाली मतपेटी को सील कर सुरक्षित रख दिया गया था