12 अगस्त को डॉ. किरोड़ी लाल मीणा करेंगे कृत्रिम बारिश की लॉन्चिंग, रामगढ़ बांध पर दोपहर 2 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

12 अगस्त को डॉ. किरोड़ी लाल मीणा करेंगे कृत्रिम बारिश की लॉन्चिंग, रामगढ़ बांध पर दोपहर 2 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

जयपुर : रामगढ़ बांध पर कृत्रिम बारिश की जाएगी. 12 अगस्त को कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा कृत्रिम बारिश की लॉन्चिंग करेंगे.  रामगढ़ बांध पर दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा.  

कृत्रिम बारिश को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है. एक अनूठी बारिश को प्रत्यक्ष देखने के अवसर को लेकर लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं. कार्यक्रम में हजारों लोगों के शामिल होने का अनुमान है.