जयपुरः नगरीय निकाय चुनाव में नाम वापसी का आज अंतिम दिन है. सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नाम वापस होंगे. जयपुर जिले में कल पहले दिन 74 प्रत्याशियों ने अभ्यर्थिता वापस ली. नाम वापसी के बाद 3,291 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है. जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों में चुनाव है. संवीक्षा के बाद 3,365 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित थे.
जयपुर नगर निगम से सबसे ज्यादा 22 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया. चौमूं से 6, शाहपुरा से 9, चाकसू से 9 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया. दूदू से 8, जमवारामगढ़ से 4, फागी से 4 ने अभ्यर्थिता वापस ली. 6 नगरीय निकायों में पहले दिन एक भी नाम वापसी नहीं हुई. नाम वापसी पूरी होने के बाद ही उम्मीदवारों की अंतिम संख्या स्पष्ट होगी. इसके बाद कल 4 सितंबर को चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा.